जिस कांग्रेस का इतिहास ही सत्ता को अपने मन मुताबिक रखने और राज्यपाल को अपने तुरुप के इक्के की तरह उपयोग करने का रहा है वह एक बार फिर कर्नाटक में स्यापा कर रही है। कर्नाटक विधानसभा में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी बीजेपी के कुल 104 विधायक चुनकर आए हैं वहीं कांग्रेस के 78 और जेडीएस के 37 विधायक हैं। इसके अलावा दो विधायक निर्दलीय हैं। जाहिर तौर पर राजनीति की बिसात पर कांग्रेस की आज वही पोजीशन है जो कभी दूसरे राजनीतिक दलों की होती थी चाहे वह बीजेपी हो समाजवादी पार्टी हो जेडीयू हो या अन्य राजनीतिक दल। कांग्रेस ने कभी धनबल का इस्तेमाल कर तो कभी राज्यपाल के पद का दुरुपयोग कर राज्यों में विपक्षियों को नहीं रहने दिया है। राजनीति में सभी के दिन फिरते हैं आज कांग्रेस को उसी की भाषा में शाह और मोदी की जोड़ी टक्कर दे रही है और ऐसी टक्कर जिसके सामने कांग्रेस के दिग्गज नेता पानी मांग रहे हैं। राज्यपाल वजुभाई बाला ने येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता देकर उसी परंपरा का पालन किया है जो अब तक राज्यपाल करते आए हैं। नैतिकता का तकाजा तो यही कहता है कि विधानसभा में सबसे बड़े राजनीतिक दल को सरकार बनाने क...
Posts
Showing posts from May, 2018