बस तड़का चाहिए... न्यूज नहीं
फेसबुक ट्विटर लिंकडेन यूट्यूब स्काइप इंस्ट्राग्राम आदि आदि लगता है कुछ ऐसा जैसे टेढा है पर मेरा है.. खाए जाओ खाए जाओ ... और कुरकुरे हैं तो बस एक के बाद दूसरा खाए जाओ मतलब यह है कि अब खा क्या रहे हैं उसमे कैलोरी कितनी वसा कितना है और अन्य पोषणहार कितना है इससे मतलब नहीं हां बस यह है कि वो चटपटा है तीखा है पहला स्वाद अच्छा है सो लपलपाती जीभ वही स्वाद चाहती है.. बस कुछ यूं ही है सोशल मीडिया यूट्यूब पर एक घंटे पहले अपलोड हुआ वीडियो दस हजार बार देखा जाता है तो व्हाट्सएप पर एक समाचार का संदेश मिनटों में अमेरिका से भोपाल और भोपाल से डिंडौरी के किसी गांव में चला जाता है ...सहजता, सुंदरता और अच्छी पैकेंजिग कंटेट में भले ही दम ना हो लेकिन बस दर्शक एक बार दर्शन कर ले यही सोशल मीडिया का प्रमुख उद्देश्य है। अगर आपने खोला अच्छा लगा तो पूरा पढ़ो नहीं तो आगे बढ़ जाओ . कहां वो सुबह सुबह पेपर का इंतजार और कहां अब घटना के चंद सेकंडों में खबरों का लाखों मील का सफर .. सूचना क्रांति ने खबरों की रफ्तार में तेजी लाई तो खबरों की धार में भी तेजी आ गई है। अब हेडिंग यह नहीं होगी कि अमेरिका पर साल 2...