हमारी शिक्षा हमारे संस्कार हमारा ज्ञान हमारा परिवेश
The Best of All Gifts Around any christmas tree: the presence of a happy family all wrapped up in each other. burton Hills शब्दार्थ यह कि क्रिसमस ट्री का सबसे बेस्ट गिफ्ट यह है कि एक संयुक्त परिवार जोकि एक दूसरे के लिए समर्पित है वह क्रिसमस ट्री के इर्द गिर्द उपस्थित हो। भावार्थ यह कि त्योहार तभी बेहतर और खुशनुमा होते हैं जब हमारे अपने परिजन अपने चाहने वाले एक दूसरे के लिए त्याग करने वाले एक साथ उन त्योहारों का आनंद उठाएं। जीवन में परिवार के महत्व को दर्शाती बर्टन हिल्स की यह उक्ति यूं तो बहुत अच्छी है आखिर यह उक्ति हमारे अपनों का अपने जीवन में महत्व साबित करती है ... वाकई त्योहार का आनंद तभी है जब परिजन एकत्रित होते हैं जब सभी मिलकर एक खुशनुमा वातावरण का निर्माण करते हैं और एक दूसरे के लिए कुछ करने की इच्छा रखते हैं यहां तक तो ठीक है आपत्ति केवल इस बात की है एक पांच साल के बच्चे को जोकि wrapped up का मतलब भी नहीं जानता उसे क्रिसमस ट्री के इर्द गिर्द परिवार के माहौल परिवार का महत्व आदि आदि सिखाया जाता है। आज मैं अपने पांच साल के भतीजे को यह उक्ति सिखा रहा था उसे अपने स्क...